फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाइक से गिरकर युवक घायल, गंभीर

Tue, 30 Apr 2024 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के चेतिया से बभनी जाने वाले मार्ग पर सोमवार दोपहर अकरा गांव के पास बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है, युवक लगभग आधे घंटे तक खून से लथपथ पड़ा रहा। देर से पहुंची एंबुलेंस ने उसे शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उपचार कर माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के मेवालाल(28) पुत्र संतराम सोमवार को घर से बाइक से चेतिया मार्ग से बभनी बाजार की तरफ जा रहा था। जैसे ही अकरा गांव के समीप पहुंचा, तभी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गया। ग्रामीणों का कहना है कि मेवालाल घायल अवस्था में लगभग आधे घंटे तक सड़क के किनारे पड़ा रहा। सूचना पर एंबुलेंस पहुंची और उसे शोहरतगढ़ सीएचसी ले गई, जहां चिकित्सको ने गंभीर हालत को देखते हुए माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज भेज दिया। थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने कहा कि परिजन को इस घटना की सूचना दे दी गई है। हादसे की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें