फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रैबीज इंजेक्शन लगाने के लिए अस्पताल पर सिरिंज नही

Tue, 30 Apr 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उसका बजार। कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसका बाजार पर रैबीज का इंजेक्शन लगाने के लिए सिरिंज नहीं हैं। डॉक्टर संबंधित पीड़ितों को बाहर से सिरिंज लाने को भेज रहे हैं। यह आरोप कस्बा के आद्या प्रसाद नगर वार्ड के निवासी धर्मेंद्र चौरसिया ने लगाया है। इन्होंने बताया कि रविवार की शाम इन्हे बंदर ने काट लिया। वह सोमवार को सुबह 10 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसका बाजार पर रेबीज का इंजेक्शन लगवाने गए। वहा संबंधित की ओर से बाहर से सिरिंज लाने को कहा गया। इन्होंने पूछा की क्या अस्पताल में नही है तो बताया गया की सिरिंज नही है। इसके बाद पीड़ित बाहर से सिरिंज ले आए, तब जाकर इन्हे रेबीज का इंजेक्शन लगा है। पीड़ित ने इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से करने की बात कही है। सीएचसी उसका के अधीक्षक डाॅ. एसके पटेल ने कहा है कि अस्पताल पर रैबीज इंजेक्शन लगाने की सिरिंज उपलब्ध है। इस मामले की जांच करके संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें