शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के मदराना खास गांव में बिजली तार की चपेट में आने से अमन कुमार गुप्ता ( 30) झुलस गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, परिजन स्थानीय एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, चिल्हिया थाना क्षेत्र पल्टादेवी गांव निवासी अमन कुमार गुप्ता क्षेत्र के पल्टा देवी से ट्रैक्टर-ट्राॅली से टेंट का सामान लेकर शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के मदराना खास गांव में एक शादी समारोह में जा रहा था। संवाद