फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला युवक

विज्ञापन
प्रदीप विश्वकर्मा।(फाइल फोटो) - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला युवक
विज्ञापन

भवनीगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा गांव की घटना
भवनीगंज(सिद्धार्थनगर)। थानाक्षेत्र के भिटौरा गांव में संदिग्ध हाल एक युवक की मौत हो गई। वह शौचालय के पिलर के सहारे फंदे से लटका मिला।
क्षेत्र के बिथरिया गांव निवासी प्रदीप विश्वकर्मा (26) दो वर्ष से भिटौरा में रह रहा था। परिवार के लोगों के मुताबिक शनिवार शाम को खाना खाने के बाद वह सोने चले गया। बहन अर्चना सुबह करीब पांच बजे घर से बाहर निकली तो देखा घर के पीछे बने शौचालय के पिलर के सहारे भाई की लाश लटक रही है। उसने इस बात की जानकारी घर वालों को दी। घर वालों ने इसकी सूचना भवनीगंज पुलिस को दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक भवानीगंज महेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---
नौ दिन में उजड़ गया सरिता का सुहाग
प्रदीप विश्वकर्मा की शादी 10 जून को जिले के शिवनगर डिड़ई थानाक्षेत्र के चितौनी गांव निवासी मुनीम की बेटी सरिता के साथ हुई थी। शादी में पति के साथ विदा होकर आई सरिता 17 जून को मायके चली गई थी। रविवार को पति की मौत सूचना ने उसे झकझोर कर रख दिया। बताया जाता है कि सरिता ने शनिवार रात करीब नौ बजे पति से मोबाइल फोन पर बातचीत की थी। इस दौरान सबकुछ सामान्य था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें