शोहरतगढ़। नगर पंचायत के मस्जिद टोला में एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां सोमवार शाम इलाज करने से पहले एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है, व्यक्ति के मुंह से झाग निकला रहा था। वहीं, बाइक सवार दो व्यक्ति जो मृतक युवक को अस्पताल लेकर आए थे। मृत घोषित होने के बाद शव छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद मामले की जांच में पुलिस टीम जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार देर शाम शोहरतगढ़ क्षेत्र के सिरसिया मिश्र टोला मदरहिया दिनेश चौधरी (45) पुत्र संतराम उर्फ भोरे को दो लोग बाइक पर बैठाकर नगर पंचायत के मस्जिद टोला में एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे। बाइक से जैसे ही उतार कर अस्पताल अंदर ले जाते समय उसके मुंह से झाग निकला रहा था। यह देखकर दोनों व्यक्ति मृत दिनेश चौधरी को अस्पताल के बाहर एक बेंच पर लेटाकर बाइक लेकर फरार हो गए। उन दोनों भागता देखकर मोहल्ले वाले पहुंच गए। देखते-देखते अस्पताल के बाहर काफी भीड़ हो गई। भीड़ व शोर सुनकर अस्पताल के अंदर से निकलकर चिकित्सक डाॅ. शादाब अंसारी पहुंच गए।
देखा कि भीड़ के घेरे एक बेंच एक व्यक्ति पड़ा हुआ है, उसके मुंह से झाग निकला रहा है। जांच किया तो व्यक्ति मर चुका था। चिकित्सक ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर शव का पंचनामा किया। मृतक राजमिस्त्री है, वह नगर पंचायत के एक वार्ड में एक भवन का निर्माण कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन थाना पर पहुंच गए, और रोने बिलखने लगे। थाना प्रभारी बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।