फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भरवाया गया राप्ती नदी के पुल के एप्रोच में बना गड्ढा

Mon, 30 Dec 2024 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकारपार। बांसी तहसील क्षेत्र के बिशुनपुर मुस्तहकम से हाटा खास को जाने वाली सड़क के बीच राप्ती नदी पर बने पुल के एप्रोच में कई जगह गड्ढा बन गया था, जिससे इस रास्ते आने जाने वाले राहगीरों को हर वक्त हादसे की आशंका थी। इस रास्ते प्रतिदिन लगभग 50 हजार की आबादी के लोगों का आवाजाही लगा रहता है।
विज्ञापन

इस समस्या को अमर उजाला अखबार ने प्रमुखता से 17 दिसंबर को प्रकाशित किया। अखबार में खबर छपते ही विभाग ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए बांसी धानी मार्ग स्थित बिशुनपुर मुस्तहकम से हाटा खास को जाने वाली सड़क के बीच राप्ती नदी पर बने पुल के एप्रोच में बनें गड्ढे को मिट्टी डालकर भरवा दिया। जिससे अब आवागमन करने वाले राहगीरों को हादसे का डर नहीं रह गया है। जय प्रकाश यादव, रामनाथ, राम कुमार, गुड्डू विश्वकर्मा, राजन, घिराउ, मनोज, राज देव आदि ने एप्रोच में बनें गड्ढे को मिट्टी से भर जाने पर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें