फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 16 Dec 2015 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिया थाना क्षेत्र के कटयां गांव के समीप बुधवार की देर शाम पिकप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य युवक घायल हो गया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पिकप चालक फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


जोगिया थाना क्षेत्र के हरैयां गांव निवासी 22 वर्षीय राजेश अपने साथी भवनाथ के साथ बुधवार को नौगढ़ मुख्यालय आया था। देर शाम वह वापस लौट रहे थे। नौगढ़-बांसी मुख्य मार्ग पर कटयां गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही पिकप ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे राजेश की मौके पर ही मौत हो गई।

भवनाथ बुरी तरह घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। पिकप चालक मौके पर ही वाहन छोड़ फरार हो गया। जोगिया थानाध्यक्ष डा.उपेन्द्र राय के मुताबिक पिकप को कब्जे में लेकर थाना ले आया गया है। चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें