फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 12 सीएचसी पर मिलेगी एक्स-रे की सुविधा

Sun, 29 Dec 2024 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में मौजूद 12 सीएचसी सहित ब्लॉकस्तरीय पीएचसी में एक्स-रे जांच की सुविधा मिलेगी। इससे मरीजों को एक्स-रे जांच के लिए शहर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा, जबकि मरीजों को तत्काल इलाज भी मिल पाएगा।
विज्ञापन

सीएचसी में जांच की सुविधा मिलने पर 60 से 70 किमी दूर मरीजों को एक्स-रे के लिए मेडिकल कॉलेज में जाने की मजबूरी नहीं होगी। जिले में मौजूद 12 सीएचसी में से 10 सीएचसी पर एक्स-रे मशीन लगाई गई हैं। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर के निर्देश पर सिरसिया और खुनियाव सीएचसी में एक्स-रे मशीन लगवाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है, जबकि पीएचसी बढ़नी एवं नौगढ़ पीएचसी में भी जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

ऐसे में एक्स-रे की सुविधा होने से मरीजाें को नजदीकी कस्बे में ही जांच सुविधा मिल जाएगी। डीएचएस के समीक्षा बैठक में डीएम ने सभी सीएचसी पर एक्स-रे मशीन को संचालित करने का निर्देश दिया है। इसमें लापरवाही करने पर स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई भी की जाएगी। सीएमओ ने सभी सीएचसी पर एक्स-रे मशीन को संचालित करने का निर्देश दिया है, जबकि एक्स-रे मशीन को संचालित करने के लिए टेक्नीशियन की भी तैनात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया ने बताया कि सभी सीएचसी पर एक्स-रे मशीन लगाई जाएगी, जबकि इसे संचालित करने के लिए टेक्नीशियन उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें