फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सुबह-शाम छाएगा कोहरा... दिन में धूप खिलने से मिलेगी राहत

Sun, 29 Dec 2024 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मौसम में एक बार फिर बदलाव होना शुरू हो गया है। रविवार को धूप खिलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक आगे भी दिन में धूप खिलेगी, जबकि सुबह-शाम कोहरा छाए रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह में घना कोहरा होने से वाहनों का पहिया थम गया। इससे लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। दिन चढ़ने के साथ कोहरा छटने लगा। दिन में धूप खिलने से लोगों ने रविवार का खूब आनंद लिया। शहर के पार्कों में बच्चे खेलते नजर आए। जबकि, छत पर बच्चे व अन्य लोग धूप का आनंद लेते नजर आए। पूरे दिन धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे भी धूप खिलेगी। जबकि, सुबह शाम कोहरा छाने से लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें