फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हैंड होल्डिंग मशीन से हुई 160 मरीजों की एक्स-रे जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भनवापुर। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा क्षय रोग उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में क्षय रोगियों का एक्सरे जांच करने के लिए भनवापुर क्षेत्र में हैंड होल्डिंग का प्रयोग किया गया। इसके माध्यम से 160 मरीज का एक्स-रे जांच किया गया है।
क्षेत्र के संभावित क्षय रोगियों का बलगम जांच की सुविधा सीएचसी पर मिल जाती है। बलगम जांच के बाद स्थित स्पष्ट व मरीज के गंभीर हालत के दौरान एक्स-रे कराने का निर्देश डाॅक्टरों के द्वारा दिए जाने पर कुछ मरीज समय व दूरी के साथ पैसे के अभाव में एक्स-रे नहीं करा सकते हैं, लेकिन इस समस्या का समाधान स्वास्थ्य विभाग के द्वारा भनवापुर में किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को ब्लाॅक क्षेत्र के धनोहरी में सौ दिवसीय क्षय रोग उन्मूलन अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पात्रता सूची में शामिल संभावित क्षय रोगियों का हैंड होल्डिंग मशीन से क्षेत्र के 160 मरीजों का एक्स-रे किया गया। अधीक्षक डॉ.शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि क्षेत्र के ऐसे क्षय रोग के संभावित मरीज जो एल्कोहल, बीड़ी, सिगरेट एक सप्ताह से अधिक खांसी, खांसी के साथ बलगम, खून आना, लगातार वजन कम होना आदि लक्षण पाए जाने पर बलगम की जांच कराने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन

बलगम जांच के बाद मरीज के गंभीर स्थिति के दौरान एक्स-रे कराने का सुझाव दिया जाता है। अब क्षय रोगियों को नि:शुल्क एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध है। इस दौरान सरोज कुमार मिश्र, विंदु शुक्ला, शत्रुघ्न निषाद, दीपक मधुकर, सूरज वर्मा, मो हुसैन, अनुराग श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें