सिद्धार्थनगर। मौसम अपना पल-पल रंग बदल रहा है। कभी बारिश, कभी धूप वाला मौसम बना हुआ है, लेकिन बारिश नहीं हो रही। मौसम की इस बेरुखी के कारण लोग उमस भरी गर्मी से परेशान होने लगे हैं।
बृहस्पतिवार को दिन भर बादलों वाला मौसम रहा। बारिश न होने पर आर्द्रता अधिक बढ़ गई। जिसकी वजह से उमस अधिक बढ़ गई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। बारिश में अधिकतम तापमान 35 डिग्री तो न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। इतने तापमान में भी सुबह 9:00 बजे के बाद इतनी ज्यादा तीखी धूप हो रही है कि कुछ देर ही सड़क पर रहने से गला सूखने लग रहा है।
विज्ञापन
हालांकि कुछ देर में आकाश में बादल भी छा रहे हैं। इससे ऐसा लगता है कि तेज बारिश होगी, लेकिन बारिश भी नहीं हो रही है। बृहस्पतिवार को भी इसी तरह का माहौल रहा। दिनभर में कई बर मौसम का माहौल बदलते रहा। कभी तेज धूप हुई तो कभी आकाश में बादल छा गए।
बादल छाने के बाद भी उमस भरी तेज गर्मी से राहत नहीं मिली। धूप खिलने की वजह से उमस अधिक हो रही है। उमस बढ़ने से लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। ऐसी गर्मी में एसी और कूलर ने भी काम करना बंद कर दिया है। लोग व्याकुल हो उठे हैं।
ा