फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मलबे में दबा मजदूर, दुखों के पहाड़ से परिवार

Thu, 04 Jun 2026 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। मछली मंडी का निर्माणाधीन गेट गिरने के बाद मची अफरा-तफरी के बीच लोग मदद के लिए दौड़े। एक-एक कर घायल मजदूरों को मलबे से निकाला गया। इसके बाद एंबुलेंस के जरिये घायलों को अस्पताल भेजा गया। राहत कार्य पूरा होने से लोगों ने राहत की सांस ली लेकिन इसी बीच मलबे में दबे एक मजदूर की ओर किसी की नजर नहीं गई और धीरे-धीरे उसकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन

वह शख्स मुश्ताक था। वही मुश्ताक जो सुबह घर से मजदूरी करने निकला था और हादसे का शिकार हो गया। सैकड़ों लोग थे, पुलिस थी, ग्रामीण थे, पर कंक्रीट और सरिया के ढेर के नीचे दबे मुश्ताक को कोई देख नहीं पाया।
करीब ढाई घंटे बाद अचानक किसी की नजर मलबे में दबे शरीर पर पड़ी। फिर शोर मचा, लोग दौड़े, जेसीबी आई, मलबा हटाया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मुश्ताक की सांसें थम चुकी थीं। उसके परिवार की बदनसीबी यहीं खत्म नहीं होती। महज 15 दिन पहले उसकी मां जरीना का निधन हुआ था। परिवार के लोग अभी उस गम से उबर भी नहीं पाए थे कि घर के कमाऊ बेटे का शव घर पहुंच गया, जिससे फिर गमों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन

गांव के लोग यही कह रहे हैं कि गेट का गिरना हादसा था लेकिन मलबे में दबे मुश्ताक पर घंटों किसी की नजर न पड़ना काल बन गया। अगर उसे थोड़ा पहले देख लिया जाता तो शायद आज वह भी घायलों की सूची में होता और परिवार पर इतनी बड़ी मुसीबत नहीं आती।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें