फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: फाइलों में चौथे फीडर का कार्य बिजली कटौती से लोग परेशान

विज्ञापन
विद्युत सुविधा केंद्र लोटन। 
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। लोटन बिजली घर पर प्रस्ताव पास होने के बाद भी नये फीडर का निर्माण नहीं होने से उपभोक्ताओं की समस्या बढ़ गई है। 10 वर्षों में बिजली घर पर उपभोक्ताओं की संख्या दोगुनी हो गई है लेकिन फीडर की संख्या नहीं बढ़ने से उपभोक्ताओं को बिजली कटौती झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

लोटन बिजली घर पर 10 माह पहले लगभग 30 लाख के बजट से नए फीडर का कार्य होना था। सिकरी के नाम से नया फीडर बनाया जाना है। बजट स्वीकृत होने के बाद भी अभी तक नये फीडर का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इस वजह से उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। लोटन बिजली घर पर वर्तमान समय में तीन फीडर है। सोहास फीडर से लगभग पांच से छह हजार और लोटन फीडर से लगभग डेढ़ हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति की जाती है।
वहीं ठोठरी फीडर से लगभग 10,000 उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है। जबकि ठोठरी फीडर का क्षेत्र भी बड़ा है। ठोठरी फीडर को दो भागों में बांटने के लिए सिकरी के नाम से एक और फीडर बनाया जाना है।
विज्ञापन

फीडर बनाने के लिए प्रस्ताव भी पास हो गया है लेकिन अभी तक कार्रदाई संस्था ने कार्य नहीं शुरू किया है। जिससे उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। राकेश पांडेय, संजय पांडेय, विवेक, विकाश, दिवाकर सहित अन्य ग्रामीणों ने बिजली घर पर फीडर को शुरु करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

ह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें