फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डीएम के साथ बैठक बेनतीजा...मांगों पर अड़े लेखपाल, धरना जारी

Thu, 05 Dec 2024 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सभी तहसीलों के लेखपालों ने विभिन्न मांगों के लिए कलक्ट्रेट परिसर में तीसरे दिन बुधवार को भी धरना दिया। धरना में पहुंचे लेखपाल संघ के गोरखपुर जोन प्रभारी प्रदीप गुप्ता ने उनकी मांगों का समर्थन किया।
विज्ञापन

वहीं देर शाम तक लेखपाल संघ के पदाधिकारियों एवं डीएम डॉ. राजागणपति आर के बीच वार्ता हुई लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला है। जबकि विधायक विनय वर्मा ने डीएम को भेजे पत्र में लेखपालों के विरुद्ध की गई प्रशासनिक कार्रवाई को जायज ठहराया है। कलक्ट्रेट परिसर में लेखपालों ने संगठन के जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता की बर्खास्तगी, लेखपालों के निलंबन आदि के विरोध में धरना दिया। उन्होंने धरना के दौरान हुई वेतन कटौती एवं चार लेखपालों की सेवा पुस्तिका में पदोन्नति एवं वेतन वृद्धि विचारणीय करने की टिप्पणी लाल स्याही से करने के मामले में सभी कार्रवाई वापस लेने की मांग की है। लेखपाल संघ के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष रणधीर यादव ने कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएगी, तब तक धरना जारी रहेगा।
लेखपाल संघ के गोरखपुर जोन प्रभारी प्रदीप गुप्ता ने एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि लेखपालों के विरुद्ध की गयी कार्रवाई निंदनीय है। वह प्रशासन के अंग है और उनकी जायज मांगों को सुनकर निस्तारण किया जाना चाहिए। ऐसा नहीं होने पर जिला स्तर के बाद मंडल स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष धनंजय श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष बस्ती रामसुमेर, अंकित चौधरी, सुनील कुमार श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार, वीरेंद्र कुमार व कृष्णमोहन यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें