सिद्धार्थनगर। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता की बर्खास्तगी एवं निलंबित लेखपालों से कार्रवाई वापस लेने सहित अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को दूसरे दिन तहसील परिसरों में दूसरे दिन धरना दिया। दूसरे दिन पांच तहसीलों पर लेखपालों ने कार्य बहिष्कार किया।
नौगढ़ तहसील में उप्र लेखपाल संघ बैनर तले जुटे लेखपालों ने कार्यवाहक जिलाध्यक्ष रणधीर यादव व अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में अपनी आवाज बुलंद की। इस दौरान विनय कुमार पांडेय, सुधीर कुमार भारद्वाज, बिंदूसार, बबिता सिंह, आशोक यादव आदि मौजूद रहे। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार लेखपाल संघ की तहसील इकाई भी पूरे आंदोलन के साथ कंधा से कंधा मिला कर चल रही है। शोहरतगढ़ तहसील के भी तीन लेखपालों को निलंबित कर को निलंबित कर दिया गया है। लेखपालों की बहाली तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। इस दौरान सुनील सिंह, विजय किशोर, शिवा यादव, सुरेंद्र भारती, रवि प्रकाश आदि मौजूद रहे।
डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार जिला कार्यकारिणी के आह्वान पर तहसील परिसर में लेखपालों का कार्य बहिष्कार और धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान जियालाल, दिग्विजय चौरसिया, राष्ट्र दीप सिंह, पवन राज प्रताप आदि मौजूद रहे।
वहीं इटवा के साथ बांसी तहसील में भी लेखपाल दूसरे दिन आंदोलनरत रहे। बांसी तहसील अध्यक्ष विनोद गौतम ने कहा कि जिलाध्यक्ष बर्खास्तगी व अन्य लेखपालों का निलंबन नियम विरुद्ध हुआ है। ह