फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रक्तदान में महिलाओं ने दिखाई दिलचस्पी

विज्ञापन
भनवापुर क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में रक्तदान करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में बृहस्पतिवार को अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा की अगुवाई में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसके चलते दस महिलाओं सहित 60 लोगों ने रक्तदान किया।
सीएचसी सिरसिया में जिले से पहुंची रक्त कलेक्शन टीम के लोगों ने रक्तदाताओं का परीक्षण कर पंजीकरण किया। शिविर में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लाॅक अध्यक्ष अरुण कुमार चतुर्वेदी व प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राम प्रकाश मिश्र के साथ ही बीईओ भनवापुर राजेश कुमार के प्रयास से शिक्षकों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

इसी तरह स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने भी रक्तदान में हिस्सा लिया। रक्तदान करने में सोनिया वर्मा, मालती, तारामती, संध्या श्रीवास्तव, उर्मिला आदि ने अग्रणी भूमिका निभाई। डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि रक्तदान महादान है, यह रक्त आपका किसी की जिंदगी बचाने में सहायक हो सकती है। उन्होंने बताया कि रक्तदान 18 से 60 साल उम्र 50 किलो वजन, 12 प्रतिशत हिमोग्लोबिन हो तो वह व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने के बाद 24 घंटे से एक सप्ताह में पूरा हो जाता है।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. एलबी यादव, डॉ.अनवरुद्दीन, डॉ. श्रीया चौधरी, पूनम, हिमांशु द्विवेदी, शिवाजी, विपुल पांडेय, आरिफ खान, सूर्यदेव सिंह, विनय कुमार, मेराज अहमद मौजूद रहे।क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें