फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छात्र-कल्याण से जुड़े विषयों पर की गई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
-बेहतर व्यवस्था के लिए कॉलेज काउंसिल की हुई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी चिकित्सा महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को कॉलेज काउंसिल की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रो. राजेश मोहन ने की। बैठक में शैक्षणिक, प्रशासनिक तथा छात्र-कल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
प्राचार्य ने कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्र की तैयारी को लेकर सभी शिक्षक आज से ही कार्य करें। शिक्षण और चिकित्सा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए प्रस्ताव दें। छात्रावास, पुस्तकालय एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं में सुधार के उपाय शिक्षक, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों व कर्मचारियों से संबंधित प्रशासनिक मुद्दे की भी जानकारी ली जाएगी। कॉलेज में प्रस्तावित आयोजनों एवं कार्यशालाओं की योजना के साथ कार्य किया जाएगा। बैठक में सभी विभागाध्यक्षों एवं काउंसिल सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें