फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थापित होगी महिला पीएसी बटालियन

Sat, 30 Dec 2017 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
म‌हिला बटा‌लियन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सुरक्षा के क्षेत्र में जिले को बड़ा सौगात मिलने वाला है। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए महिला पीएसी की वाहिनी स्थापित होगी। निदेशालय स्तर से आए पत्र के बाद महकमा भूमि की तलाश में जुट गया है। भूमि का आवंटन होते ही काम शुरू हो जाएगा। सुरक्षा के मायने में जिला और मजबूत हो जाएगा। 
विज्ञापन

लोक कल्याण संकल्प पत्र में किए गए वादे के अनुसार भाजपा सरकार सूबे में तीन महिला पीएसी की बटालियन स्थापित करने की कवायद शुरू की है। इसमें जिले में भी महिला पीएसी वाहिनी के स्थापना का प्रस्ताव रखा गया है। पीएसी बटालियन बनाए जाने के संबंध में निदेशालय स्तर से एसपी को पत्र भी आ चुका है। पत्र में कहा गया है कि प्रदेश में तीन महिला पीएसी के बटालियन बनाने की योजना है। इसमें जिले में भी पीएसी बटालियन बनाया जाना है। इसके लिए जल्द से जल्द भूमि उपलब्ध करवाया जाए जिससे कार्य शुरू किया जा सके। इस संबंध में एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने कहा कि पत्र आने के बाद भूमि आवंटन के लिए डीएम से पत्राचार किया गया है। भूमि आवंटित होते ही कागज तैयार करके शासन को भेज दिया जाएगा जिसके बाद कार्य शुरू होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें