फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महिलाओं को पढ़ाया कानून का पाठ, साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी देने के लिए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति अभियान के तहत चौपालों का आयोजन किया गया। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और छात्राओं को कानून संबंधी जानकारी देने के साथ ही सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के गुर भी बताए।
विज्ञापन

खेसरहा थाना क्षेत्र के मैथवलिया गांव में एसओ अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में बहू-बेटी सम्मेलन एवं साइबर जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में पुलिस टीम ने महिलाओं को बताया कि डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की सलाह दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, महिला सुरक्षा संबंधी प्रावधानों तथा थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र और साइबर सेल की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। चौपाल में मौजूद महिलाओं से उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछा गया, हालांकि किसी ने कोई शिकायत नहीं बताई।
विज्ञापन

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। इनमें 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 101 अग्निशमन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तथा 14567 एल्डर हेल्पलाइन शामिल हैं।
इसी क्रम में ढेबरुआ में एसओ दुर्गा प्रसाद, उसका बाजार में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी तथा पथरा में थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में भी चौपालों का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने महिलाओं को नए कानूनों, साइबर अपराधों से बचाव और महिला सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें