फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को बांटे रसोई गैस कनेक्शन

Sun, 03 Jul 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
इटवा के रमवापुर में महिलाओं को चूल्हा देते सांसद जगदंबिका पाल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। केंद्र सरकार हर गरीब के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए तत्पर है। महिलाओं को सम्मान देने के मकसद से उज्ज्वला योजना लागू की गई है। इसके तहत सरकार गरीब महिलाओं को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन दे रही है। यह बातें डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल ने कही। 
विज्ञापन

वह रविवार को इटवा के ग्रामीण वितरक एजेंसी रमवापुर रावत पर उज्ज्वला योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को निशुल्क कनेक्शन वितरित कर रहे थे। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री की योजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए जिले के विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाकर खुद गैस सिलेंडर वितरित कर रहे हैं, ताकि योजना में पूरी पारदर्शिता बनी रही। वास्तविक पात्रों को लाभ मिले। कार्यक्रम में बीपीएल श्रेणी की 60 महिलाओं को रसोई गैस सिलेंडर व कनेक्शन दिया गया।
इस मौके पर आयोजक व प्रबंधक डॉ.अजय श्रीवास्तव, संचालक रामप्रकाश गौतम, नरेंद्र मणि, राजेश द्विवेदी, हरिशंकर सिंह, सुनील श्रीवास्तव, रामकृष्ण पाठक, शैलेष पांडेय, रामानुज उर्फ बताषा बाबा, वासुदेव धर द्विवेदी, बिंदु मिश्रा, ओम प्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें