फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर धूप के बाद देर शाम बरसे बदरा

Sun, 03 Jul 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में शनिवार को बारिश के चलते छाता लगाकर बाहर निकले लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। रविवार की शाम बारिश होने से मौसम काफी सुहाना रहा। शनिवार को दोपहर तक हुई बारिश के बाद रविवार की सुबह धूप से उमस भरी गर्मी शुरू हो गई थी। गर्मी से परेशान लोग राहत की उम्मीद में बादलों को निहार रहे थे। शाम 5 बजे के बाद मौसम ने मिजाज बदला। आसमान में बादल छा गए। शाम करीब साढ़े 6 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। आधे घंटे तक हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन

अचानक शुरू हुई बारिश में कई लोग भींगते हुए नजर आए तो बच्चे सड़कों पर दौड़ लगाते दिखे। ईद के त्योहार को लेकर शाम को अक्सर बाजार में काफी चहल-पहल रहती थी, मगर रविवार शाम को हुई बारिश से व्यवसाइयों पर भी असर पड़ा। मौसम खराब होने से अन्य दिनों की अपेक्षा बाजार में भीड़ कम रही। ईद को लेकर सड़कों के किनारे कपड़ों व सेवइयों के स्टाल भी लगाए गए थे।
बारिश होने से आनन-फानन में दुकानदारों ने भी सामान सहेजना शुरू कर दिया। बारिश होने से किसानों में काफी खुशी है। किसान चंदराम चौधरी ने बताया कि समय-समय पर बरिश होने से खेतों में रोपे गए धान को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें