शोहरतगढ़। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू कराने में छात्राएं और महिलाएं आगे आकर अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए इस अभियान में अपनी सहभागिता निभाएं, जिससे सदन में अधिनियम लागू हो सके। यह बातें नगर पंचायत चेयरमैन उमा अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित नारी शक्ति वंदन अधिनियम के महत्व के बारे में छात्राओं जागरूक करते हुए कहीं।
उमा अग्रवाल ने कहा कि विपक्ष इस अधिनियम का विरोध कर महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रहा है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने तक देश की छात्राएं और महिलाएं अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के लागू होने से देश की राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में उनकी हिस्सेदारी बढ़ेगी, जिससे उनका सम्मान भी बढ़ेगा। विपक्ष एकजुट होकर इस अधिनियम का विरोध कर रहा है और इसे सदन में लागू न होने पाए के प्रयास में लगा हुआ है। महिलाओं के स्वाभिमान व सम्मान में विपक्ष पूरी तरह से रोड़ा बनकर खड़ा है। छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि देश की आधी आबादी अपने हक की लड़ाई के लिए हर स्तर पर विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब देते हुए इस अधिनियम को लागू कराने में आगे आएं। इस दौरान शिवांगी, कल्पना गीता आदि छात्राएं मौजूद रहीं।