महिला से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
पुलिस ने नौगढ़ रोडवेज से गिरफ्तार कर जेल भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। दुष्कर्म और मारपीट के मामले में फरार आरोपी को सदर पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। महिला की तहरीर पर मंगलवार देर शाम केस दर्ज किया गया था।
कोतवाल सदर राधेश्याम राय ने बताया कि नगर से सटे एक गांव निवासी महिला ने नौ फरवरी को शिकायती पत्र देकर बताया कि सात फरवरी की रात एक युवक उसके घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट भी की। महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। साथ ही उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई थी। बुधवार सुबह सूचना मिली कि आरोपी सिद्धार्थनगर रोडवेज पर मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए टीम मौके पर पहुंची और आरोपी विनय सिंह निवासी उचहरिया बाबू थाना उसका बाजार को गिरफ्तार कर जेल भेज दी।