फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दोस्त ने युवक को जमकर पिलाई थी शराब, फिर नदी में दे दिया था धक्का

Wed, 10 Feb 2021 07:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में पुलिस ने सत्यदेव हत्याकांड का खुलासा कर दी है। उसकी हत्या उसके दोस्तों ने ही की थी। पहले उन्होंने उसे शराब पिलाई फिर उसे नदी में धक्का देकर गिरा दिया था और उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन


बुधवार को पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने उसे बिस्कोहर-बलरापुर बॉर्डर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

एसओ रणधीर कुमार मिश्र ने बताया कि क्षत्र के सेमरीड़ीह गांव के टोला मुड़िला मिश्र निवासी सत्यदेव मिश्र की हत्या के मामले में मृतक के परिजनों ने तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर सत्यदेव के मित्र लालू उर्फ बंशराज निवासी गंगवार बुजुर्ग थाना इटवा के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

लालू वर्तमान में भगवानपुर रामजानकी मंदिर कुटी थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर में रह रहा था। बुधवार की सुबह आरोपी को बिस्कोहर बलरामपुर बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


पूछताछ में लालू उर्फ बंशराज ने बताया कि सत्यदेव घटना के दिन मॉडल शॉप इटवा, कोहड़ौरा और केरवनिया में देशी शराब जमकर पीये। आरोपी के मुताबिक उसने सत्यदेव को लगभग नौ शीशी शराब पिलाया। जब वह एकदम नशे में हो गया तो जान से मारने की नीयत से राप्ती नदी बुड्ढी घाट पर पहुंचा।

वहां पर भी शराब पीए और शराब पीते समय दोनों में विवाद हो गया। लालू हत्या करने की नीयत से शराब की शीशी सत्यदेव के मुंह में डालकर नाक और मुंह को दबा दिया। इसके बाद नदी में फेंक दिया। इसके बाद लालू घर भाग गया।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें