फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के विरोध पर महिला, उसके ससुर की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़खानी के विरोध पर महिला, उसके ससुर की पिटाई
विज्ञापन

डुमरियागंज/औराताल। खेत की ओर गई महिला से छेड़खानी की गई और उसका विरोध करने के पर उसे और वहां पहुंचे उसके ससुर को पीटकर लहूलुहान कर दिया गया। घटना डुमरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़िता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों का उपचार कराया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने डुमरियागंज थाने में पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार की सुबह 6.30 बजे वह खेत की ओर जा रही थी। आरोप लगाया कि उसी दौरान गांव का ही एक शिक्षक सुनसान जगह पर उसका हाथ पकड़ कर खींचने लगा। उसने छेड़खानी की। उसका विरोध किया तो वह उसे पीटने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उसने शोर मचाया तो उसके बुजुर्ग ससुर वहां पहुंच गए। आरोपी और उसके भाइयों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से उन पर भी हमला कर दिया। उसके ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए। फिर आरोपी फरार हो गए। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष डुमरियागंज रमाकांत सरोज ने बताया कि तहरीर मिली है। तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें