फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत पति पर प्रताड़ना का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रसूलपुर के टोला कैथवलिया में बुधवार रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार के लोग अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी मायके पक्ष के लोग पहुंच गए। उन्होंने महिला के पति पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

उसका बाजार थाना क्षेत्र के परसपुरवा गांव निवासी मसीउद्दीन के अनुसार, उनकी बहन परवीन (32) की शादी करीब नौ वर्ष पहले कैथवलिया निवासी यार मोहम्मद से हुई थी। मसीउद्दीन ने आरोप लगाया कि बुधवार रात पति के देर से घर लौटने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि पति शराब के नशे में था और विवाद के दौरान परवीन के साथ मारपीट की गई। इसके बाद उसकी मौत हो गई।
मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि पति पहले भी परवीन को प्रताड़ित करता था। उन्होंने बताया कि रात में ही बहन की मौत की सूचना मिली थी। सुबह अंतिम संस्कार किए जाने की बात कही गई। इसपर मायके पक्ष के लोगों ने आपत्ति जताई और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मोहाना थाने में प्रार्थनापत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन

मोहाना थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर गई थी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।ै
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें