फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, छत के कुंड के सहारे लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
-चिल्हिया थाना क्षेत्र पल्टादेवी के टोला पिछवौरा का है मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र पल्टादेवी के टोला पिछवौरा में बृहस्पतिवार लगभग छह बजे एक विवाहिता का छत के कुंडे के सहारे शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, विवाहिता की माता ने चिल्हिया थाने में तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज किया। विवाहित काम नाम कविता (21) पति सूरज है।

पल्टादेवी के टोला पिछवौरा निवासी सूरज की शादी 11 महीना पूर्व महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के कोइलाडाड निवासी धनेश की पुत्री कविता से हुई थी। सूरज पल्टादेवी में ऑनलाइन सेंटर की दुकान चलाता है। बृहस्पतिवार शाम को सूरज की मां खेत गई थी। खेत से जब आई तो बहू को बुलाने लगी। काफी देर तक वह नहीं आई, तो उसके कमरे के पास गई, तो कमरा बंद था। जंगले से देखा तो बहू का शरीर छत की कुंडे से लटक रही थी।
विज्ञापन

बहू को इस हाल में देखकर वह रोने बिलखने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। उसके बाद मामले की जानकारी किसी ने पुलिस को दी। सूचना के आधार पर पुलिस ने पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पंचनामा किया। जानकारी मिलने पर शुक्रवार सुबह मायके से विवाहिता के पिता धनेश, माता प्रमिला पहुंचकर चिल्हिया थाने में तहरीर देकर अपने दामाद सूरज और दामाद की चाची पर दहेज हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन

एसओ दुर्गा प्रसाद ने बताया कि विवाहिता की मां की तहरीर पर दामाद सूरज व दामाद की चाची पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया और आगे की कार्रवाई में पुलिस टीम जुट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें