फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रसव बाद महिला की मौत, निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

Thu, 29 Feb 2024 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोटन। कोतवाली क्षेत्र के लोटन सोहांस रोड स्थित एक हास्पिटल में एक महिला का प्रसव के बाद मौत हो गई है। महिला के पति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अस्पताल कर्मियों की लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

लोटन क्षेत्र के ग्राम एकडेगवा के टोला मैनहिया निवासी अर्जुन ने तहरीर दी है कि उसकी पत्नी अंजनी को बृहस्पतिवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उसे लेकर बनियाडीह प्रसव केंद्र पहुंचे जहां उपचार के बाद नार्मल डिलीवरी हुई। ब्लीडिंग होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया। तहरीर में लिखा है कि गांव की आशा के पति ने परिजन को बहला फुसलाकर लोटन के एक हास्पिटल ले गए और जहां पत्नी अंजनी (22) की मौत हो गई। अस्पताल कर्मियो ने उसे ब्लड की कमी बताकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जबकि उसकी पत्नी की मौत उसी निजी अस्पताल में हो चुकी थी।
प्रसव केंद्र बनियाडीह के एएनएम तारा राय का कहना है कि केंद्र पर बृहस्पतिवार सुबह को अंजनी को लेकर आए, पेट में जुड़वा बच्चे थे। महिला के प्रसव के दौरान पहले मृत बच्चा हुआ बाद में जीवित हुआ। मृतक बच्चे को परिजनों ने दफना दिया था। ब्लड ज्यादा गिर रहा था। इसी कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कैसे निजी अस्पताल पर पहुंची मुझे पता नहीं है। निजी हास्पिटल के संचालक अतीक अहमद का कहना है कि बनियाडीह प्रसव केंद्र से आशा के पति व महिला के परिजन अस्पताल ले आये जहां ब्लड नहीं रुकने से वह कमजोर हो गई थी। महिला की प्राथमिक उपचार करने के बाद उसको यहां से भेज दिया गया था। सीएचसी लोटन के अधीक्षक एके चौधरी का कहना है कि मामला अगर सही पाया गया तो अस्पताल पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में तहरीर मिली है जांच की जा रही। जांच के दौरान जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-विजय शंकर सिंह, प्रभारी कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें