सिद्धार्थनगर। सीडीओ जयेंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को मिठवल ब्लॉक कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने खंड विकास अधिकारी कार्यालय के सभी पटल पर अभिलेखों का रखरखाव एवं पत्रावली का अवलोकन किया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत कार्यालय में कोई अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित नहीं पाया गया। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि सहायक विकास अधिकारी पंचायत बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी पर हैं। सीडीओ के निरीक्षण में ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय में बीएमएम उपस्थित रहे। बीसी सखी एवं विद्युत सखी की समीक्षा की गई। निष्क्रिय बीसी सखियों को हटाने के निर्देश दिए।
मनेरगा सेल में निर्माण कार्य की पत्रावली एवं अन्य अभिलेख ग्राम पंचायतवार रैक में रखा गया था। मनरेगा योजना के तहत कराये गये कार्यों की पत्रावली व्यवस्थित नहीं रखी गई है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में ग्राम पंचायत हरैया तृतीय बगहिया गड्ढे की खुदाई कार्य पत्रावली का अवलोकन किया गया। इसके थ्री-फेज फोटोग्राफ, मस्टररोल पर श्रमिक के अंगूठा का निशान अन्य सभी अभिलेख चेकलिस्ट के अनुसार नहीं पाया गया। इस संबंध में लेखा सहायक मनरेगा एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया कि मानक एवं चेक लिस्ट के अनुसार पत्रावली में अभिलेख संरक्षित किया जाए। इस दौरान बीडीओ चंद्रभान उपस्थित रहे।