ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
परसा। ढेबरूआ थानाक्षेत्र में गोण्डा-गोरखपुर रेल लाइन पर महादेव बुजुर्ग स्टेशन के पश्चिम तरफ स्थित रेलवे फाटक के पास बढ़नी-गोरखपुर डेमू ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
गोंडा-गोरखपुर रेललाइन पर महादेव बुजुर्ग स्टेशन के पश्चिम तरफ स्थित रेलवे फाटक के पास बढ़नी-गोरखपुर डेमू ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला (58) की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों का कहना है कि मृतक महिला अर्धविक्षिप्त थी। शव की शिनाख्त नहंी हो पाई है।
ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत
: सदर व शोहरतगढ़ थानाक्षेत्रों हुई घटना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। सदर व शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र में हुई अलग-अलग घटनाओं में ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सदर थानाक्षेत्र के नौगढ़ रेलवे स्टेशन से पश्चिम रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से महदेवा लाला गांव निवासी लल्लू प्रसाद (22) पुत्र रामचंदर की मौत हो गई। शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के परसा स्टेशन के पूरब रेलवे फाटक के पास बढनी-गोरखपुर पैसेंजर की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति (40) की मौत हो गई।