फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मानसून सिर पर और नाले अधूरे फिर जलभराव के मुहाने पर शहर

Sun, 17 May 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नगर के सबसे लंबे नाला का निर्माण तो शुरू हो गया है, लेकिन निर्माण की गति धीमी होने के कारण मोहल्ले के लोगों की चिंता बढ़ गई है। मानसून को सक्रिय होने का 25 दिन बचे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में अगर तय समय पर मानसून आ गया और भारी बारिश हुई तो लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना तय है। इससे न सिर्फ शहर के लोग परेशान होंगे बल्कि, शहर में आने वालों को भी परेशानियों से गुजरना पड़ेगा।
नगर मुख्य मार्ग में शामिल उसका अशोक मार्ग से होकर तहसील और रेलवे क्राॅसिंग को पार करते हुए बर्डपुर को जोड़ने वाली सड़क शहर की लाइफ लाइन के रूप में जानी जाती है। शहर के मोहल्लों में निवास करने वालों और बाहर से आने वालों के लिए यह मुख्य मार्ग है। इस मार्ग पर नाला है, जिससे मोहल्लों से निकलने वाला पानी इससे से बाहर जाता है।
विज्ञापन

काफी समय से नाला जाम और क्षतिग्रस्त होने के कारण जलनिकासी में दिक्कत थी। बारिश के दिनों में मोहल्ले के मार्गों पर जलभराव से लोगों की मुसीबत बढ़ जाती थी। करोड़ाें रुपये की लागत से नाला का निर्माण करीब दो माह पहले शुरू हुआ था। लेकिन, रफ्तार बहुत कम है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें