फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ के साथ बढ़ रहा मानसिक दबाव

Thu, 28 Jul 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी क्षेत्र में बाढ़ में नाव से आते जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में बाढ़ का कहर और भी भयावह होता जा रहा है। गुरुवार को बढ़नी क्षेत्र में तेज बहाव की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। बूढ़ी राप्ती के बेकाबू होने से जोगिया के लखनापुर-बेदौली और सूपा के पास बांध टूट गए। करीब चार दर्जन गांवों में पानी घुस गया है। जोगिया के पास बस्ती-बांसी-नौगढ़ नेशनल हाईवे पर पानी पहुंचने से बड़े वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। लोग पैदल आ-जा रहे हैं।
विज्ञापन

कूड़ा नदी में सैलाब से उसका-सोहांस मार्ग पानी में डूब गया है। यहां भी आवागमन बाधित हो गया है। राप्ती के प्रभाव से बांसी, डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांव बुरी तरह चपेट में हैं। जगह-जगह लोगों ने अव्यवस्था को लेकर प्रशासन के प्रति विरोध जताया। भनवापुर में गांव खाली कराने पहुंचे अफसरों को लौटा दिया गया। इस बीच कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया है। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में पीएसी लगा दी गई है। 
नेपाल से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण पिछले दो दिनों से जिले में बनी बाढ़ की स्थिति बुधवार की रात हुई तेज बारिश से और गंभीर हो गई। बारिश ने जहां राहत कार्य में बाधा पहुंचाई, वहीं नदियों में पानी का दबाव बढ़ा दिया है। इसके चलते बूढ़ी राप्ती में बना लखनापुर-बेदौली लेफ्ट बांध गुरुवार की सुबह कट गया। कटाव स्थल से तेज रफ्तार में पानी ने आस-पास के गांवों को घेर लिया।
विज्ञापन

इसके कुछ ही देर बाद इसी नदी पर निर्मित सूपा बांध भी टूट गया। जोगिया, पकड़ी, बांसी क्षेत्र के करीब चार दर्जन गांव इससे प्रभावित हैं। उधर, बढ़नी क्षेत्र में तौलिहवां के इटहिया गांव निवासी पास 35 वर्षीय राजभान गांव से बाहर निकलते समय पानी में फिसल गया और तेज बहाव की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। कुछ ही देर बाद गांव के बाहर उसकी लाश मिली। कूड़ा नदी का जलस्तर गुरुवार की सुबह खतरे के निशान को पार कर गया।
इससे सोहांस-उसका मार्ग पर करीब डेढ़ फीट तक पानी आ गया है। राप्ती, घोघी, बानगंगा सहित अन्य नदियों में उफान जारी है। पुलिस-प्रशासन के अलावा एनडीआरएफ, पीएसी और एसएसबी के जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें