सिद्धार्थनगर। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में गायत्री शक्ति पीठ पर चल रहे पांच दिवसीय कन्या कौशल शिविर का गुरुवार की देर शाम समापन हुआ। शिविर के अंतिम दिन कौशल विकास का प्रशिक्षण ले रहीं कन्याओं का सम्मान हुआ। विभिन्न प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
शिविर के अंतिम दिन सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज की बालिका वर्ग की प्रधानाचार्य अंजू चौहान ने नारी जागरण विषय पर विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि जीवन साधना के पथ पर चलते हुए अपने व्यक्तित्व को चमकदार बनाना चाहिए।
शिविर में प्रतिभाग कर रही कन्याओं के कौशल विकास व सामान्य ज्ञान से जुड़ी कौन बनेगा प्रज्ञा पुत्री का कार्यक्रम भी हुआ। प्रज्ञा अंताक्षरी में प्रथम वेद मूर्ति टोली रही। अंताक्षरी प्रतियोगिता में साक्षी कसौधन, करिश्मा कसौधन, प्रियंका सिंह ने प्रतिभाग किया। द्वितीय स्थान पर ऋषि टोली रही, इसमें राज नंदनी, अमृता श्रीवास्तव व प्रीती अग्रहरि शामिल रहीं। तीसरा स्थान तपोनिष्ठ टोली का रहा, जिसमें अन्नू अग्रहरि, नीलम जायसवाल व अनुराधा पांडेय रहीं।
किरन अग्रहरि, पूजा मोदनवाल, सुप्रिया त्रिपाठी की श्रीराम टोली को चौथा स्थान मिला। कौन बनेगा प्रज्ञापुत्री कार्यक्रम में 6 टोली ने प्रतिभाग किया। इस दौरान जिला कारागार के जेलर वीके गौतम, नेहरु युवा केंद्र के पूर्व समन्वयक घनश्याम जायसवाल, हरिश्चंद्र अग्रहरि, साधना श्रीवास्तव, सुशीला श्रीवास्तव, प्रियंका सिंह, राजनंदिनी, नीलम देवी, पूनम देवी, सुषमा पांडेय, सुधा मोदनवाल, राजनंदिनी, विंध्यवासिनी, डॉ.सूर्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, संदीप जायसवाल, सत्यप्रकाश शुक्ल, ऋषिदेव तिवारी, रामकृपाल, अनुराधा पांडेय, प्रेमनारायण त्रिपाठी, रामपियारे चौधरी आदि मौजूद रहे। संचालन जिला संयोजक अशोक त्रिपाठी ने किया।