लोटन। रंगों का त्योहार होली पर्व को लेकर आम लोगों में फगुआ का खुमार धीरे-धीरे चढ़ने लगा है। इस पर्व को लेकर बाजार में रंग, गुलाल, टोपी और अन्य सामग्रियों की दुकानें सज-धज कर तैयार है। क्षेत्र में होली का त्योहार 25 फरवरी के लट्ठमार होली के साथ शुरू हो गया है। तीन दिनों तक लोग रंग और उमंग से सराबोर रहेंगे।
त्योहार को लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ गई गई है। बाजारों में रंग अबीर पिचकारी की दुकानों में रंग-बिरंगे रंग अबीर की बिक्री में गति पकड़ ली है। ग्राहकों की भीड़ दुकानों पर जमने लगी है। गांव की चौपालों पर भी ढोल, मंजीरा, झाल, हरमोनियम के साथ होली के गीतों की चौपाल भी कई दिनों से सज रही है। होली के गीतों में फागुन की मिठास झलकने लगी है। इधर बाजार के चौक-चौराहों पर होली के रेडीमेड गीत भी चारों ओर गुंजने लगा है। फिलहाल क्षेत्र का पूरा इलाका होली के रंगों में सराबोर होने को जहां आतुर है। वहीं, पुलिस भी होली त्योहार को लेकर सतर्क है।
लोटन थाना क्षेत्र के दहला, सेमरहना, बनियाडीह, लोटन, ठोठरी में फ्लैग मार्च और पीस कमेटी की बैठक मैं लगे रहने के साथ लोगों को रेडीमेड खोआ, मिठाइयों से दूर रहने की अपील करने के साथ किसी व्यक्ति के ऊपर जबरदस्ती रंग या गुलाल न फेंकने की चेतावनी दी है। इससे परेशानी उठानी पड़ सकती है।