फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मॉडल बनेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भुतहवा, हुआ शिलान्यास

Sun, 01 Mar 2026 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लाॅक के अहिरौला में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भुतहवा में नए भवन का शिलान्यास शनिवार को राज्यसभा सांसद बृजलाल ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका पूरा प्रयास जिले में चिकित्सा व शिक्षा के क्षेत्र में सुधार पर है। इसके लिए उन्होंने कई पीएचसी में भवन निर्माण के लिए अपनी सांसद निधि से धन आवंटित किया है।
विज्ञापन

इसी क्रम में अहिरौला में भी 69.50 लाख रुपए की लागत से पीएचसी का भवन बनेगा। इसमें लेबर रूम, स्टाफ रूम इत्यादि का निर्माण होगा। इससे नेपाल से सटे दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को अच्छी चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएचसी के चिकित्सक भवन निर्माण की देखरेख करते रहें। निर्माण में किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं होनी चाहिए। इस दौरान सीएमओ डॉ. रजत चौरसिया, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, अपना दल एस के जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर चौधरी, एमओआईसी डाॅ. अविनाश चौधरी, जेई सिडिको वैभव सिंह, ग्राम प्रधान लालसिंह चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें