संवाद न्यूज एजेंसी
लोटन। नेहरू युवा केंद्र-मेरा भारत के तत्वावधान में ब्लॉक लोटन के कृष्णा पब्लिक स्कूल ग्राम सूसनहा कर्मी में दो दिवसीय खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान खेल प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित किया गया।
कबड्डी बालिका वर्ग में विजयी मोनी चौरसिया की टीम, उपविजेता प्रियंका की टीम, वॉलीबॉल में विजेता रामसीष, उपविजेता विजय की टीम को सम्मानित किया गया। 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर लवकुश, द्वितीय स्थान पर विशाल, तृतीय स्थान पर अंकित रहे। बैडमिंटन में विजेता टीम प्रियंका, उपविजेता रितु, साइकिलिंग में प्रथम स्थान पर नीतू, द्वितीय स्थान पर वंदना, तृतीय स्थान पर रितु, कुश्ती में प्रथम स्थान पर रामाशीष, द्वितीय स्थान पर विशाल रहे।
उक्त अवसर पर प्रधानाचार्य ओम प्रकाश यादव, अविनाश मिश्रा, परमानंद यादव, सनूप, अखिलेश यादव आदि मौजूद रहे।