संवाद न्यूज एजेंसी
मिश्रौलिया। बांसी तहसील क्षेत्र के बड़हर घाट मंदिर पर निषाद समाज पार्टी की ओर से निकाली गई संवैधानिक अधिकार न्याय यात्रा शनिवार को जिले में प्रवेश कर गई। पार्टी के मुखिया एवं कैबिनेट मंत्री डाॅ. संजय निषाद ने इस दौरान जनसभा में कहा कि हमारे समाज को पिछड़े समाज से हटाकर एससी में शामिल किया जाए, और शिक्षा में भी हमारे वर्ग के लोगों को सुविधा मुहैया कराई जाए, लेकिन इसमें आप सब जब हमारे हाथों को मजबूत करेंगे तभी होगा।
सभा में पहुंचे डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल ने भी सिद्धार्थनगर के विकास की बात कही। उन्होंने केंद्र और प्रदेश की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि सरकार लोगों के विकास पर ध्यान दे रही है। सभा हरिवंश साहनी, संजय सहानी, हरिराम निषाद जिला अध्यक्ष, हरिवंश साहनी अजय सहनी (सचिव), अशर्फी निषाद, प्रीतम चौरसिया, आरबी सिंह, संंतराम प्रधान आदि मौजूद रहे।्