फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधेस की हर मांग पूरी होगी

Sat, 21 Jan 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
रूपनदेही में उद्योग व्यापार संगठन के कार्यक्रम में मंचासीन गणमान्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कपिलवस्तु। मधेस की हर मांग पूरी होगी। बिना मधेस की मांगो को पूरा किए संविधान क्रियान्वित नहीं होगा। मधेस के बिना नेपाल की कल्पना नहीं की जा सकती। बातें नेपाल सरकार के आपूर्ति मंत्री दीपक वोहरा ने कहीं। वह शनिवार को रूपनदेही में व्यापार संगठन के कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा सभी राजनैतिक दलों को विकास और निर्माण जैसे मुद्दो पर एकमत होना चाहिए तभी देश तरक्की करेगा।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार संगठन रूपनदेही ने स्वागत कार्यक्रम का आयोजन कर आपूर्ति मंत्री का स्वागत अभिनंदन किया।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि मधेस की मांग को पूरा करते हुए संविधान क्रियान्वित होगा। देश के विकास को यह जरूरी है कि सभी एक जुट हों।विकास और निर्माण कार्य में सभी की एकजुटता जरूरी है। बिना एकजुटता के कोई भी विकास मजबूत नहीं हो सकता। उन्होंने बताया कि भैरहवां में बस अड्डा से लेकर गौतम बुद्ध विमान स्थल के लिए विस्थापित हुए लोगों के मुआवजे का मुद्दा । हर मामले मेें मधेस को तवज्जो मिली है। कार्यक्रम को उद्योग व्यापार संगठन के अध्यक्ष नारायण प्रसाद भंडारी, निरंजन थापा, तहिर अली ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सागर प्रताप राणा, सुग्रीम त्रिपाठी, खिमबहादुर खत्री, अनिल ज्ञवाली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें