फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहेंगे’

Sat, 27 Feb 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले विभिन्न विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर्स का कार्य बहिष्कार और धरना शनिवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे इंजीनियर्स ने मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए शासन की उपेक्षा पर नाराजगी जताई। दो मार्च से हड़ताल की रूपरेखा तैयार की।

धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष इं.एसएन पांडेय ने कहा कि 18 फरवरी से चल रहे कार्य बहिष्कार और धरने के कारण विभागों में कामकाज ठप है। बावजूद जिम्मेदार अफसर चुप्पी साधे हुए हैं। उनकी अनदेखी से यह साफ जाहिर हो रहा है कि उन्हें न तो जनहित की परवाह है और न ही डिप्लोमा इंजीनियर्स के अधिकारों की चिंता।
विज्ञापन


अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए महासंघ किसी भी स्तर पर जाने को तत्पर है। एक मार्च तक अंतिम मोहलत है। अगर इस समय तक प्रमुख सचिव की संस्तुति वाली रिपोर्ट लागू नहीं की गई तो 2 मार्च से अनिश्चितकालीन पूर्ण हड़ताल शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


धरने में संघर्ष समिति के चेयरमैन इं. मुक्तेश्वर राय, एबी पटेल, इं. अवधेश मणि त्रिपाठी, इं. यादवेन्द्र यादव, विनोद विश्वकर्मा, जीपी गुप्ता, आरके सिंह, महेन्द्र कुमार, वीरेन्द्र कुमार, रवीन्द्र कुमार, सीपीएन सिंह, दिनेश कुमार चंद्रा, अनिरुद्ध राय, सुनील कुमार, आशीष कुमार, वरुण कुमार, आरएल सिंह, सुनील शाह, संजय कुमार, कालिका प्रसाद आदि मौजूद रहे। संचालन इं.र ाजकुमार प्रजापति ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें