फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण के बाद ही जा सकेंगे हजयात्रा पर

विज्ञापन
विज्ञापन
टीकाकरण के बाद ही जा सकेंगे हजयात्रा पर
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कोरोना संक्रमण को देखते हुए हजयात्रा पर जाने वाले यात्रियों को पहले टीका लगवाना होगा। टीकाकरण कराने के बाद ही वह यात्रा पर जा सकेंगे। जिले में छह केंद्रों पर यात्रा पर जाने वाले 130 हजयात्रियों को कोरोनारोधी टीका लगाने के साथ ही प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस संबंध में विभाग ने कवायद शुरू कर दी है।
कोरोना संक्रमण की वजह से विदेशों में उड़ान पर रोक लग गई थी। बीच-बीच में रोक हटी तो दूसरी और तीसरी लहर में दस्तक दे दिया। इस वजह से व्यवस्था पटरी से उतर गई थी। स्थिति सामान्य होने के बाद एक बार फिर हज यात्रा के लिए स्वीकृति मिली है। हालांकि, संक्रमण को देखते हुए यात्रा करने वालों को टीकाकरण, प्रशिक्षण और जांच को अनिवार्य कर दिया गया है। जनपद से इस वर्ष 130 लोग हज यात्रा पर जा रहे हैं। ऐसा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की रिपोर्ट और उन्हें भेजने की उनकी जिम्मेदारी है। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए इन लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 मई को खैर टेक्निकल सेंटर बैदौलागढ़ डुमरियागंज, दारुल उलूम अलहे सुन्नत बरांव शरीफ, बहरुल उलूम जामा मजिस्द बेलौहा खेसरहा, जामे मस्जिद बढ़नी रोग इटवा, मदरसा बदर खजुरिया नौगढ़ में कैंप और प्रशिक्षण का आयोजन होगा। इसमें संबंधित स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य टीम जाकर टीका लगाएगी। इस संबंध में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय पांडेय ने बताया कि टीकाकरण के लिए तिथि निर्धारित की गई है। इस संबंध में सभी को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें