फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली सुअर का शिकार करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगली सुअर का शिकार करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

ककरहवा। एसएसबी 43वीं वाहिनी ककरहवा बीओपी के जवान और वन विभाग की टीम ने शुक्रवार देर शाम सुअर का शिकार करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चार सुअर बरामद किया गया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसएसबी 43वीं के जवान शुक्रवार देर शाम गश्त कर रहे थे। इसी बीच एक व्यक्ति जंगली सुअरों को लेकर भारत से नेपाल जाने का प्रयास कर रहा था। जवानों ने उसे पकड़ लिया। उसके कब्जे चार मृत सुअर मिले, जिनका वह शिकार किया था। पूछताछ में उसने अपना पता ओम प्रकाश निवासी नोनहवा थाना कपिलवस्तु बताया। पूछताछ के बाद उसे वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। पकड़ने वाली टीम में निरीक्षक केपीएम भंजिनाथन, आरक्षी विनोद कुमार, मुहम्मद मुस्तफा अंसारी, अंशीत कुमार व वन विभाग ककरहवा के फारेस्ट गार्ड शैलेंद्र कुमार यादव, आरक्षी श्याम लाल, रामनिवास शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें