सांप ने युवक को डसा, मौत
खेसरहा। थाना क्षेत्र दुहाई गांव में शुक्रवार रात सांप के डसने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में दुख व्याप्त है। दुबई गांव निवासी बृजेश (24) और उसकी पत्नी शुक्रवार रात अपने कमरे में सोए हुए थे। देर रात उसे किसी जहरीले सांप ने डस लिया। जब बृजेश को इस बात का एसहास हुआ तो वह उठ कर बाहर जाने लगा, लेकिन उसके पैर लड़ख़ड़ा रहे थे। परिजन रात में ही उसे अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। सुबह पांच बजे उसकी मौत ही गई। बृजेश का विवाह एक वर्ष हुआ था।