फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को छोड़ा, नई किरण में पहुंचा मामला

Sun, 27 Mar 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला थाना परिसर में रविवार को महिला उत्पीडन मामलों की सुनवाई नई किरण टीम ने किया। कुल 40 मामले प्रस्तुत किए गए। 3 मामलों को सुलह समझौते के आधार पर समाप्त किया गया। 2 मामले निरस्त किए गए। 15 में दोनों व 20 में एक पक्ष प्रस्तुत हुआ। 5 मामलों में कोई नहीं आया।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान एक मामले में लखनऊ के थाना गाजीपुर के इंदिरानगर के सेक्टर 14 निवासी कल्पना ने कहा कि विवाह 15 वर्ष पूर्व थाना गोल्हौरा के ग्राम तिघरी राय निवासी हरिश्चंद्र से किया गया था।

पति को पहले से पुत्र की चाहत रही। वर्ष 2010 में पहली संतान के रूप में पुत्री का जन्म हुआ। इसके बाद से पति ने उसका परित्याग कर दिया है। इन दिनों पति मुंबई में रह रहे है। कई बार फोन पर संपर्क करना चाहा तो जवाब मिलता है कि पुत्री नहीं चाहिए।
विज्ञापन


जहां जाना हो जाओं। मामले को संज्ञान में लेते हुए महिला थाना प्रभारी ने पति के पैतृक निवास पर सम्मन तामील कराया। सुनवाई में आए पति के भाई को समय देते हुए कहा कि अगली तारीख पति को हाजिर कराना सुनिश्चित करे।

सुलह होने वाले मामलों में कोतवाली जोगिया के ग्राम तरकुलहा निवासी गीता पत्नी ओमप्रकाश है। इसके अलावा थाना मोहाना के ग्राम जमुनिहवा निवासी शमीमा खातून पत्नी जावेद अख्तर व थाना शोहरतगढ़ के ग्राम जगरगठिया निवासी गीता पत्नी श्रीराम के विवाद को सुलझाया गया।

सुनवाई की अध्यक्षता प्रभारी थानाध्यक्ष अली हमजा सिद्दीकी ने किया। इस दौरान महिला उपनिरीक्षक संगीता विश्वकर्मा, संध्या रानी तिवारी, महिला आरक्षी शांति यादव, मासूम आरा, संतबली प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें