फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कौन होगा सभासद, किसके सिर अध्यक्ष का ताज, फैसला आज

Sat, 13 May 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मतदान के बाद जिले के 11 निकायों के अध्यक्ष और 185 वार्डों के सभासद पद के 1385 प्रत्याशियों का मतपेटिका में बंद हो चुका भाग्य 13 मई को खुलेगा। सभी पांचों तहसीलों में स्थित मतगणना स्थल पर शनिवार सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हो जाएगी। परिणाम आने तक मतगणना जारी रहेगी। इन निकायों में मतदान कर चुके 181245 मतदाताओं के रुख से तय होगा कि किस प्रत्याशी के सिर ताज सजेगा और कौन निराश लौटेगा।
विज्ञापन

पांचों मतगणना स्थलों पर सभी निकायों के अलग-अलग कक्षों में 134 टेबलों पर मतगणना होगी, जिसके लिए 1460 कर्मी लगाए गए हैं। प्रत्येक टेबल पर पांच कर्मी मतगणना करेंगे, इस तरह 134 पार्टी में शामिल 670 कर्मी मतगणना करेंगे, जबकि 158 पार्टी के 790 कर्मी रिजर्व रहेंगे।

यहां होगी मतगणना
नौगढ़ तहसील क्षेत्र के तीन निकायों की मतपेटिकाएं जयकिसान इंटर कॉलेज सनई में स्थित स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं, जहां नगर पालिका सिद्धार्थनगर की 24, नगर पंचायत उसका बाजार की 10 और कपिलवस्तु की 10 टेबलों पर मतगणना होगी। इसी तरह नगर पालिका बांसी की मतपेटिका रतन सेन इंटर कॉलेज में रखी गई है, जहां 16 टेबलों पर गणना होगी। शोहरतगढ़ स्थित शिवपति इंटर काॅलेज में नगर पंचायत शोहरतगढ़ की आठ और बढ़नी बाजार की छह टेबलों पर गणना होगी। डुमरियागंज में पीपुल्स इंटर काॅलेज में नगर पंचायत डुमरियागंज की 14, भारतभारी की 10 और बढ़नी चाफा की 12 टेबलों पर गणना होगी। इटवा में राम मनोहर लोहिया स्नातकोतर महाविद्यालय में नगर पंचायत इटवा की 12 और बिस्कोहर की 12 टेबलों पर मतगणना होगी।
विज्ञापन


नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल फोन
मतगणना के दिन उम्मीदवार और उनके अभिकर्ता को मोबाइल फोन तथा तरल पदार्थ लेकर मतगणना स्थल के 100 मीटर की परिधि में प्रवेश निषेध रहेगा। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को छोड़कर अन्य सभी नागरिकों को अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मतगणना स्थल के प्रांगण में कोई व्यक्ति, अतिविशिष्ट व्यक्ति अस्त्र-शस्त्र या स्कोर्ट के साथ प्रवेश नहीं करेगा।

विजय जुलूस पर रहेगा प्रतिबंधित
सुबह आठ बजे से शुरू होकर परिणाम आने तक नगर निकाय चुनाव में मतगणना होगी। परिणाम आने के बाद जीत हासिल करने वाले प्रत्याशियों के विजय जुलूस निकालने पर प्रतिबंध रहेगा। सभी प्रत्याशी और समर्थक शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना कराने एवं उसके बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
विज्ञापन

- संजीव रंजन, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें