फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: झोपड़ी में लगी आग से सामान जलकर राख

Sat, 13 May 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र की नगर पंचायत कपिलवस्तु तहत कस्बा बर्डपुर नंबर नौ के टोला गोसाईगंज में झोपड़ी में आग लगने से सामान जलकर राख हो गया। गोसाईगंज निवासी त्रियुगी शर्मा पुत्र रामचंद्र गांव के बाहर झोपड़ी बनाकर रहते थे। जिसमें अज्ञात कारणों से आग लग गई जिससे उसमें रखा बिस्तर, बर्तन, अनाज, नगदी सहित जेवर भी जलकर राख हो गए। पीड़ित त्रियुगी शर्मा ने बताया कि वह सुबह बर्डपुर चौराहे पर गए थे। पत्नी गांव के मकान पर बच्चों के पास गईं थीं। तभी सूचना मिली कि झोपड़ी में आग लग गई है। जब तक पहुंचते तब तक सबकुछ जलकर राख हो गया था। ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाया गया एवं इसकी सूचना लेखपाल को दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें