फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: धूप निकली तो लोगों ने ली राहत की सांस

Sat, 09 Dec 2023 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। दो दिन से छाए कोहरा और ठंड से परेशान रहे लोग शुक्रवार सुबह कोहरा छटा और धूप निकली तो राहत महसूस किए। सड़क किनारे एवं खुले स्थान पर लोग धूप का आनंद उठाते दिखे। सड़क पर भी दिन में आवागमन अधिक रहा, लेकिन शाम ढलते ही कोहरा छाने से लोग घर में दुबकते नजर आए।
विज्ञापन

तीन दिन पहले हुई बूंदाबांदी के बाद तापमान में आई गिरावट के साथ बुधवार और बृहस्पतिवार को धूप नहीं निकली थी। जिससे ठंड बढ़ने से लोग सड़क पर निकलने से परहेज करते दिख रहे थे। शुक्रवार सुबह कुछ देर के लिए छाया कोहरा छटा और धूप निकली तो सड़क और बाजार में गहमागहमी बढ़ गई। शहर के पार्क, कलक्ट्रेट समेत सार्वजनिक स्थलों पर चहल-पहल दिख रही थी।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. अतुल कुमार सिंह का कहना है कि इधर अगले कुछ दिनों तक मौसम सूखा रहेगा। लेकिन तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड बढ़ेगी। सुबह और शाम कुछ देर के लिए कोहरा छाने के बाद दिन में धूप निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें