फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्नातक परीक्षा में नकल करते पकड़े गए दो छात्र, रस्टीकेट

Sat, 09 Dec 2023 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के सीसीटीवी कक्ष से हुए निगरानी में सिद्धार्थनगर व श्रावस्ती जिले में एक-एक छात्र नकल करते पकड़े गए। जिन्हें सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से सक्षम अध्यापकों ने रस्टीकेट कर दिया।
विज्ञापन

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु व उससे संबंधित पीजी व डिग्री कॉलेज के 228 परीक्षा केंद्रों पर 1.94 लाख छात्र-छात्रा परीक्षा दे रहे है। परीक्षा की सुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विश्वविद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से कुलपति, परीक्षा नियंत्रक व सक्षम अधिकारी निगरानी कर रहे है। शुक्रवार को निगरानी के दौरान सिद्धार्थनगर व श्रावस्ती जिले के एक-एक महाविद्यालय में एक-एक छात्र नकल करते हुए सीसीटीवी में पाए गए। जिन्हें तत्काल ही विश्व विद्यालय परीक्षा से रस्टीकेट कर दिया गया।
कुलपति ने लिया परीक्षा का जायजा
कुलपति हरि बहादुर श्रीवास्तव ने विश्व विद्यालय में चल रहे द्वितीय पाली की परीक्षा का निरीक्षण किया, जिसमें छात्र-छात्राओं को सावधानी पूर्वक परीक्षा देने के लिए कहा। इस दौरान अधिष्ठाता कला संकाय प्रो. हरीश कुमार शर्मा, केंद्राध्यक्ष डॉ. नीता यादव व जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अविनाश प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें