फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रेमिका ने नहीं की बात तो चढ़ गया टॉवर पर

Tue, 14 Apr 2026 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। प्रेमिका के बात न करने से नाराज कठेला समय माता थाने के इंद्रीग्रांट के टोला बक्शडीह निवासी विशाल चौहान सोमवार को थाना क्षेत्र के पिपरा मुर्गिहवा में स्थित एक टावर पर चढ़ गया।
विज्ञापन

इस दौरान उसने जमकर हंगामा किया। करीब दो घंटे तक लोगों के साथ पुलिस हलकान रही। काफी मशक्कत के बाद वह नीचे उतरने के लिए राजी हुआ। परिजनों के समझाने के बाद भी वह प्रेमिका से शादी करने की जिद पर अड़ा रहा। पुलिस ने युवक का शांतिभंग में चालान किया है।
जानकारी के मुताबिक, कठेला समय माता थाने के इंद्रीग्रांट के टोला बक्शडीह निवासी विशाल चौहान के मुताबिक वह एक गांव की लड़की से चार साल से प्रेम करता है और उसी से शादी करना चाहता था। इस दौरान मुंबई में रहकर मेहनत मजदूरी से मिले पैसे भी वह अपनी प्रेमिका पर खर्च कर रहा था।
विज्ञापन

बताया जाता है कि उस युवती की शादी कहीं दूसरी जगह तय हो गई। ऐसी स्थिति में युवती ने उसके नंबर को ब्लाॅक कर दिया। इससे परेशान विशाल उसके के घर पहुंच गया, जहां घरवालों ने उसे भगा दिया। नाराज युवक सोमवार को इटवा-बढ़नी मार्ग पर स्थित पिपरा मुर्गिहवा गांव के टावर पर चढ़ गया।
परिवार वालों के समझाने और शादी कराए जाने के आश्वासन पर भी वह उतरने को राजी नहीं हुआ। दो घंटे बाद इटवा पुलिस के काफी समझाने-बुझाने के बाद वह टावर से उतरा। इस संबंध में एसओ इटवा संजय कुमार मिश्र ने बताया कि युवक के खिलाफ शांतिभंग करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें