फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हेलमेट लगाने को कहा तो पुलिस से भिड़ा

Mon, 01 Jun 2026 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र में स्थित एक पेट्रोल पंप पर एक युवक और दो पुलिस कर्मियों के बीच रविवार को हेलमेट लगाने के विवाद में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कस्बे में स्थित बोरा पेट्रोल पंप पर शनिवार दोपहर बाद एक युवक बिना हेलमेट के बाइक में पेट्रोल भरवाने पहुंचा था। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उससे हेलमेट न पहनने का कारण पूछा। युवक ने पुलिसकर्मियों से भी हेलमेट न लगाने पर सवाल किया तो विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। घटना से पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई। किसी ने मोबाइल से पूरे घटना क्रम वीडियो शूट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें