पथरा। क्षेत्र के एक गांव के युवक की ओर सीएम योगी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी शमशाद के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज करके रविवार को उसे घर गिरफ्तार कर लिया है।
थानाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि रविवार को थाना क्षेत्र के पिपरा रामलाल निवासी निवासी शमशाद ने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए धार्मिक आस्था को आहत करने वाली सामग्री तैयार कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और एक्स पर पोस्ट की थी।